ADVERTISEMENT

Image

देश

ब्रेस्ट ट्यूमर सर्वाइवर से लेकर मिस वर्ल्ड बनने तक का सफ़र
दिल्ली के तुर्कमान गेट में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पत्थरबाजी, 5 पुलिसकर्मी घायल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में 'फैज-ए-इलाही' मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क उठी। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर MCD की टीम ने रात करीब 1 बजे बुलडोजर चलाए जिसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें से 5 की गिरफ्तारी शुरुआती दौर में हुई। वीडियो फुटेज और CCTV की मदद से 30 से अधिक पत्थरबाजों की पहचान की गई है। इलाके में भारी पुलिस बल और RAF तैनात है, गलियां बैरिकेडिंग से बंद हैं और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।